दौलतपुर चौक में फौजी को हिरासत में लेने पर मचा हंगामा, पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव अप्पर पिरथीपुर में छुट्टी पर आए फौजी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का मामला अचानक तूल पकड़ गया, जिस पर गांववासियों ने दौलतपुर चौक बाजार में मध्यरात्रि धरना देकर एक पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई मांगी।

पुलिस की तरफ से आरोप लगाया गया कि 112 नंबर पर शिकायत मिलने पर जब चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह एवं उनकी टीम सोमवार रात्रि शराब के नशे में फौजी ने पुलिस के साथ दुव्र्यवहार किया।

साथ ही पुलिस की वर्दी तक फाड़ डाली और पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर जैसे ही अस्पताल में मेडिकल हेतु पहुंची, तो भनक लगते ही काफी संख्या में गांववासी मौके पर पहुंच गए और मध्य रात्रि बाजार में कुछ समय के लिए सड़क पर धरना दिया।

गांववासियों का आरोप है कि एक पुलिस कर्मी बिना पंचायत के सदस्य एवं बिना सूचना फौजी के घर में पहुंचा और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लेने लगा।

उधर, मध्य रात्रि मौके पर आला अधिकारी पहुंचने और मामले की जांच एसएचओ अम्ब के सपुर्द करने पर रात्रि को ऊक्त मामला शांत हुआ, लेकिन समाचार लिखे जाने तक गांववासियों में रोष नजर आ रहा था। इससे पहले पुलिस ने फौजी को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...