दो यूनियनों में चली लाठियां, किसी का सिर फूटा, किसी की टांग

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

दो ट्रक यूनियनों के बीच चल रही बर्चस्व की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एक वार फिर मुबारिकपुर में माल ढुलाई को लेकर अंब व भंजाल ट्रांसपोर्ट यूनियनों के बीच उपजा विवाद मारपीट में तबदील हो जाने से किसी का सिर फट गया, तो किसी का कंधा टूट गया। अब्दुल बजिद के सिर व दिलवर और रफीक को कंधे व टांग में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुबारिकपुर स्थित लिवगार्ड उद्योग प्रबंधको ने भंजाल स्तिथ शिवालिक ट्रांसपोर्ट कंपनी को सामान ढुलाई के लिए गाडिय़ों की मांग उठाई थी, लेकिन जब चालक उद्योग में जाने लगे, तो इस बात की भनक अंब स्थित यूनियन के लोगों को लग गई।

इसी बीच दोनों यूनियनों के चालको के मध्य तू-तू, मैंं-मैं हो गई और देखते ही देखते एक-दूसरे पर लाठियां बरसना शुरू हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौहाल को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंब यूनियन के पदाधिकारी रफीक मुहम्मद का कहना है कि हम 20 वर्ष से इकठ्ठे रह रहे थे, लेकिन अब कुछ चालक अपनी डफली अपना राग बजाने लग पड़े हैं, जो कि गलत है।

उधर, भंजाल शिवालिक यूनियन के उपाध्यक्ष सुरजीत का कहना है की हमें उद्योग से डिमांड आई थी, जब हमने वहां गाडिय़ां भेजीं, तो अंब के चालकों ने उन के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया की माल ढुलाई को लेकर दो यूनियन के मध्य आपस मे विवाद बढ़ गया है। मौके पर पुलिस जवान भेज कर मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...