दो बाइक की आपस में टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

ऊना जिले के थाना हरोली के तहत लालूवाल-पोलिया मार्ग पर दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल है।

मृतक महिला की पहचान वीना देवी पत्नी रणजोत निवासी पोलियां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल बाइक चालक व महिला की बेटी का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल निवासी विशाल अपनी बुआ वीना देवी निवासी पोलियां व उसकी बेटी को छोड़ने उनके घर जा रहा था। लालूवाल-पोलियां मार्ग पर जैजो की ओर से गलत दिशा से आ रही एक बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में वीना देवी की मौत हो गई।

वहीं घायल विशाल व वीना देवी की बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया।

डीएसपी हरेाली अनिल मेहता ने बताया पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...