दो बच्चों की मां एक हफ्ते से लापता, अभी तक नहीं लगा सुराग, पुलिस को दी शिकायत

--Advertisement--

दो बच्चों मां एक हफ्ते से लापता, अभी तक नहीं लगा सुराग, पुलिस को दी शिकायत।

हिमखबर डेस्क 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की ग्राम पंचायत जोल की एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर लापता है। लापता महिला के परिवार ने अब कोटला पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी है। अब तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार उप तहसील कोटला की ग्राम पंचायत जोल के गांव द्रोबला की निशा देवी (24) पत्नी विनोद कुमार उर्फ काका राम 19 अगस्त को घर से पशुओं को छोड़ने जंगल में गई थी। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटी।

उसके पति विनोद कुमार ने बताया कि काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो आसपास और रिश्तेदार को फोन पर उसके लापता होने की सूचना दी, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

पिछले एक हफ्ते से उसे हर संभावित जगह पर तलाश की है लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसे शक है कि कोई उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।

कोटला पुलिस चौकी प्रभारी के बोल 

इसको लेकर कोटला पुलिस चौकी के प्रभारी लियाकत अली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...