दो किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

कुल्लू, 02 मई

जिला पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति से 1 किलो 985 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत फोरलेन सड़क बजौरा में पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान गाड़ी (HP 66-6146) को चैकिंग के लिए रोका, तो कार चालक से 1 किलो 985 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान सेस राम (32) पुत्र धर्म चंद गांव कुटली डाकघर भ्रैण उप तहसील सैंज जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...