दो कारों की हुई टक्कर, चार लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

सोमवार देर शाम दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों की टक्कर में चार लोग घायल हुए। पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर सोमवार देर शाम दो कारों के आपस में टकराने से 4 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराहां से 6 किलोमीटर दूर पोघाट में सोलन से नाहन आ रही मारुति कार और देहरादून से शिमला की ओर जा रही उत्तराखंड नंबर की कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पच्छाद पुलिस ने बताया कि देहरादून से शिमला जा रही बलेनो कार का चालक अमर कनौजिया पुत्र आजाद कुमार कनौजिया निवासी देहरादून ने लापरवाही से गाड़ी चालते हुए दूसरी तरफ से आ रही मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार सड़क से पैराफिट में जा फंसी। वहीं बलेनो कार में अमर कनौजिया के साथ सोनिया, रेखा तथा रोहित भी थे।

घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में हुआ इलाज

उधर, मारुति कार में अजय कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी सोलन अकेल ही था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों कारों के घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर देर रात को उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटी दे दी गई।

उत्तराखंड के चालक के खिलाफ केस दर्ज

पच्छाद पुलिस ने बलेनो कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में जा कर दूसरी कार को टक्कर मारने का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी मदन सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 कारों की आपसी टक्कर में 4 लोग घायल हुए थे। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...