देहरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में बचत भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय विद्यालय देहरा छात्र एवं बालिका के एनसीसी व स्काउट गाइड के स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

एसडीएम ने अपने संबोधन में देश की आजादी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निःस्वार्थ त्याग और बलिदान को भी याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का जहां आभार जताया, वहीं देश की रक्षा की खातिर सरहदों पर अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले वीर जवानों तथा उनके परिवारों को भी नमन किया।

एसडीएम ने इस अवसर पर बलिदानी वीरों के परिजनों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही उपस्थित लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी जरूरी एहितयात बरतने की अपील की।

ये रहे मौजूद

उपमन्डल पुलिस अधिकारी अंकित शर्मा,तहसीलदार कर्म चंद , नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, उपाध्यक्ष मलकियत परमार, सभी पार्षद, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल एवं शिक्षक, एसएचओ कुलदीप कुमार, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...