पहाड़ी गांधी के पैतृक मकान पर किया गया ध्वजारोहण

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

आज जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर “आजादी की गौरव यात्रा” लगातार 3 दिन टैरस, रक्कड़ व जौड़वड़ में निकालने के बाद आज लगातार चौथे दिन आरा चौक से महान स्वतंत्रता सैनानी, बुलबुले हिन्द, बाबा कांशी राम पहाड़ी गांधी के पैतृक मकान (धरोहर) गुरनवाड़ तक गौरव यात्रा निकाली गई पहाड़ी गांधीजी तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पहाड़ी गांधी तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी का वृतांत सुनाया तथा तदोपरांत पहाड़ी गांधी जी के पैतृक मकान पर ध्वजारोहण किया गया।

सारा धरोहर गांव आजादी, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नारों से गुंजायमान हो उठा। सभी उपस्थित व्यक्तियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मिठाईयां बांटी व जलपान करवाया।

यह पहला मौका था जब किसी राजनीतिक पार्टी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिसके नाम पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने डाक टिकट जारी किया था, जिसको स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू ने बुलबुले हिन्द का नाम दिया था, जिनको पहाड़ी गांधी के नाम से जाना जाता है, इतने बड़े कद के स्वतंत्रता सेनानी के घर पैदल चलकर, इनकी ऐतिहासिक ईमारत पर झंडा फहराया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...