“नलेटी ग्राम पंचायत में पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की पड़ पौत्री को किया सम्मानित”

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार जहां देश भर के 75 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों द्वारा निकटवर्ती ग्राम पंचायत में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित कर तिरंगा फहराने हेतु चयन किया गया।

वहीं प्रदेश से एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी के नाम से प्रसिद्ध कांशी राम की पड़ पौत्री स्नेह शर्मा को नलेटी ग्राम पंचायत में सम्मानित किया गया ।।

ग्राम पंचायत नलेटी के प्रधान अंकुश शर्मा ने बताया कि एस डी एम देहरा के निर्देशानुसार उनकी ग्राम पंचायत निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की पड़ पौत्री को बतौर मुख्यातिथि बुलाने के लिए उन्हें पत्र प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जहां स्नेह शर्मा ने तिरंगा फहराया वहीं उन्हें खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह व ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा द्वारा टोपी,शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह सहित ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा,स्नेह शर्मा के पति राजकुमार शर्मा व समस्त पंचायत सदस्य एवं गांववासी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...