देहरा में दो व्यक्तियों से बड़ी मात्रा में चिट्ठा बरामद

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

डी एस पी देहरा अंकित शर्मा के दिशा निर्देशन में देहरा पुलिस का लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में देहरा पुलिस ने डी एस पी अंकित शर्मा की अगुवाई में आज सुबह 6:00 बजे हनुमान चौक, देहरा के समीप दो व्यक्तियों से 22 ग्राम चिट्ठा/ हीरोइन पकड़ी गई है l

पुलिस ने खुफिया सूचना पर पुलिस टीम देहरा ने इन दो व्यक्तियों को देहरा के हनुमान चौक से काबू किया यह दो व्यक्ति मूलतः बिहार के रहने वाले हैं l वह दिल्ली की आजादपुर मंडी में काम करते हैं l

NDPS Act की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है l यह दो व्यक्तियों के पीछे और भी बड़े तस्करों का हाथ हो सकता है। यह दोनों ही रात में दिल्ली से चिट्ठा/हीरोइन लेकर हिमाचल के कांगड़ा जिला में बेचने आए थे। पुलिस टीम को इस कि गुप्त सूचना थी l

दोनों व्यक्ति बिहार के खगरिया जिला के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20 और 21 साल है l मामले की पुष्टि देहरा डी एस पी अंकित शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...