देहरा में कांग्रेस एकजुट, हर कोई कांग्रेस के जहाज पर चढ़ने को बेताब : पुष्पेंदर शर्मा

--Advertisement--

Image

होशियार सिंह ने भाजपा का दामन थामकर जनता से किया धोखा : कश्यप

देहरा – आशीष कुमार

चुनावी वर्ष में हर कोई अपनी अपनी राजनीति चमकाने में लगा है। देहरा में भी टिकट के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। अब दो युवा नेताओं ने भी होटल पोंग व्यू में दो घण्टे तक मीटिंग की। उसके बाद प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पुष्पेंदर शर्मा व ओबीसी नेता सुनील कश्यप की सामूहिक पत्रकार वार्ता की।

पुष्पेंदर शर्मा ने कहा कि इस बार जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। हर कोई अब कांग्रेस के जहाज में चढ़ने को बेताब है। उन्होंने कहा कि इस बार जयराम सरकार ने महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता को ठगा है।

पुष्पेंदर शर्मा ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में 13 वर्षों से अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार का इंजन हांफता हुआ नजर आ रहा है।

होशियार सिंह ने भाजपा का दामन थामकर जनता से किया धोखा : कश्यप

कांग्रेस ओबीसी नेता सुनील कश्यप ने भी कहा कि आज की मीटिंग देहरा में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए की गई। वहीं उन्होंने देहरा के स्थानीय विधायक होशियार सिंह पर भी टिप्पणी की।

सुनील कश्यप ने कहा कि होशियार सिंह मौकापरस्त हैं। इन्होंने कांग्रेसियों के वोट लेकर उन्हें धोखा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। सुनील कश्यप ने कहा यही जनता अब होशियार सिंह की जमानत जब्त करवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...