देहरा पुलिस ने पकड़ा 39 किलो सफेद चंदन 

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

डी एस पी देहरा के निर्देशन में देहरा पुलिस ने आज 39 किलो अवैध चंदन पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहरा की टीम द्वारा नियमित नाका जाँच के दौरान, पंजीकरण संख्या एचपी 36 डी 7178 के साथ एक चांदी के रंग की फोर्ड आइकॉन कार को समनोली (चिंतपूर्णी से सिर्फ 3 से 4 किलोमीटर) में चेकिंग के लिए रोका।

जहाँ उक्त गाड़ी में चेकिंग के दौरान कार में 39 किलो सफेद चंदन पाया गया। जब पुलिस ने कार मालिक इस संबंध दस्तावेज दिखाने को कहा तो उक्क्त गाड़ी चालक पुलिस को में कोई भी सम्बंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका जिससे पुलिस टीम के को उस पर शक हुआ ।। तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की जिस पर वो पुलिस को सतोषजनक जबाब नही दे सके ।

थाना प्रभारी देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कार में तीन लोग बैठे थे और उन सभी को हिरासत में ले लिया गया है। और सभी देहरा उपमंडल के रहने वाले हैं।

इन तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाना देहरा में आईपीसी की धारा 379 और आईएफ अधिनियम की 41,42 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गौरतलब है कि भारतीय बाजार में सफेद चंदन की कीमत लगभग 18000 से 20000 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 22000 रुपये से 25000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है।

जब्त चंदन की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार में करीब 7,00,000 रुपये से 7,80,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8,58,000 रुपये से 9,75,000 रुपये है।

मामले की पुष्टि डी एस पी देहरा अंकित शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...