देहरादून-हरिद्वार भ्रमण: वानिकी छात्रों ने सीखा शोध और प्रसंस्करण का कार्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, औद्यानिकी एवं वानिकी, महाविद्यालय थुनाग, गोहर (गुढ़ेरी) 175028 , मंडी के 38 बीएससी (ऑनर्स) वानिकी के छात्रों के लिए 20.04.२०२६ से 23.04.2026 तक एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन संस्थानों का दौरा करवाया गया जैसे की वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार, पतंजलि योगपीठ चरण 1 , पतंजलि हर्बल गार्डन एवं अनुसंधान केंद्र, पतंजलि अनुसंधान फाउंडेशन, हरिद्वार।

यह भ्रमण व्यावहारिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसके तहत, छात्रों को इन संस्थानों में वन उत्पाद प्रभाग, जाइलारियम, गैर-लकड़ी वन उत्पाद संग्रहालय और वनस्पति उद्यान, लकड़ी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सेल्युलोज एवं कागज प्रौद्योगिकी से परिचित कराया गया। साथ ही, छात्रों को औषधीय और सुगंधित पौधों, जैव विविधता संरक्षण इकाई, हर्बल प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाइयों के क्षेत्र से भी अवगत कराया गया।

कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मारपा और सहायक प्रोफेसर डॉ. बंदना धीमान भी इन छात्रों के साथ थे। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से बातचीत की। इस अनुभवात्मक दौरे से छात्रों की वन उत्पादों और उनके उपयोग के क्षेत्र में विषयक समझ और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धिहुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...