देश करेगा हमीरपुर के अर्श के निशाने की परख, राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में चयन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 16 दिसंबर – अनिल कपलेश

टौणी देवी के बारी मंदिर गांव के अर्श चौहान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी निशानेबाजी के जौहर दिखाएंगे। अर्श चौहान चयन राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शूटिंग में उनके उम्दा प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक बारी गांव के अर्श चौहान पुत्र पवन चौहान को बचपन से ही शूटिंग का शौक था। स्कूल टाइम से ही उसने शूटिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिए थे।

बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र अर्श चौहान संजौली कॉलेज शिमला में पढ़ता है। उन्होंने हाल ही में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर पहला स्थान हासिल किया है।

अब उनका चयन 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता शॉटगन के लिए हुआ है। इसका आयोजन डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में किया जाएगा। इसमें उसके उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है।

अर्श चौहान के पिता पवन कुमार चौहान लाहौल स्पीति में वन मंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि दादा कर्नल चेतराम चौहान पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं।

अर्श ने बताया कि हिमाचल में शूटिंग रेंज न होने के कारण उन्हें पटियाला जाकर इसका अभ्यास करना पड़ता है। हिमाचल सरकार को भी प्रदेश में शूटिंग में स्थापित करनी चाहिए, जिससे इसका लाभ खिलाड़ियों को मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...