दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है।

मामले के अनुसार परिजनों को पहले ही पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी थी। लेकिन लोकलाज की वजह से उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। मंगलवार को पीड़िता ने जब अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया तो इस घटना से पर्दा उठा।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2024 में उनकी सबसे छोटी बेटी (16) के पेट में दर्द उठा था। जब उसे इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में ले गए और डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा।

अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसकी बेटी सात महीने की गर्भवती है। इसके बाद 7 जनवरी 2025 को दर्द होने पर बेटी को दोबारा अस्पताल लाया गया और पीड़िता ने वहां बच्ची को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को आगे के इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। पीड़िता के परिवार ने लोकलाज के कारण कुछ गलत होने के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पीड़िता ने पूछताछ में परिजनों को बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती है।

पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है और प्रसव के कारण उसकी यह हालत हुई है। उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उधर पुलिस ने इस सम्बन्ध में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रामपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...