दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन, निर्माण स्थल पर टीन की चादरों के साथ लगाए स्पीड ब्रेकर

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

गणेश बाजार में बन रहे ओवरहेड ब्रिज के निर्माण स्थल पर बीते सोमवार को हुए हादसों के बाद प्रशासन की नींद टूटी और सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए।

निर्माण स्थल पर सड़क किनारे टिन की चादरें लगाने के साथ ही गणेश बाजार में दो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। पुलिस का एक जवान घटनास्थल पर पूरा दिन तैनात रहेगा।

साथ ही बैजनाथ से महाकाल की तरफ जाने वाले मार्ग की शुरुआत में चौबीन चौक पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए सफेद रंग के बड़े-बड़े पत्थरों से अवरोधक तैयार किया गया है। अब इस मार्ग से छोटे वाहन ही आगे जा सकेंगे।

एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि विभिन्न विभागों को और ठेकेदार को सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर बिजली बोर्ड भी अलर्ट हो गया है। एक-दो दिन में निर्माण स्थल के समीप की लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

ठेकेदार के खिलाफ दर्ज करवाया केस

दूसरी तरफ ओवरहेड ब्रिज के समीप होलसेल कारोबारी पुनीत अग्रवाल पुत्र मदन अग्रवाल ने ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

पुलिस में की गई शिकायत में पुनीत अग्रवाल ने कहा है कि पिछले 15-20 दिनों से ओवरहेड ब्रिज का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को निर्माण स्थल पर सड़क के साथ टिन की चादरें लगाने के लिए कई बार आग्रह किया गया। लेकिन उनकी मांग को उन्होंने अनदेखा ही किया है।

शिकायत में कहा गया है कि उनका पड़ोसी सुभाष सोमवार देर रात को गड्ढे में गिर गया और उसको चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...