दुखद: मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के दौरान मां व नवजात की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

दुखद: मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के दौरान मां व नवजात की दर्दनाक मौत

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

मेडिकल कॉलेज में एक दर्दनाक घटना घटी, जब डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला की पांचवीं डिलीवरी थी, जिससे उसकी अन्य संतानों के सिर से भी मां का साया उठ गया। मां की मौत से बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब की 34 वर्षीय बीनू, पत्नी सुरेश को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी कि सुबह करीब 6 बजे महिला की अचानक डिलीवरी हो गई।

अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मृत्यु हो गई, वहीं नवजात भी मृत अवस्था में जन्मा। इस दुखद घटना से पीड़ित परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गोरखूवाला क्षेत्र में भी इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन के बोल

मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि महिला करीब साढ़े सात महीने की गर्भवती थी और यह उसकी पांचवीं डिलीवरी थी, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही नवजात सहित महिला ने दम तोड़ दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...