दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, 26 हजार नकदी छीनी, फरार

--Advertisement--

दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और व्यापारी से 26 हजार नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना सदर के तहत सोमवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और व्यापारी से 26 हजार नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कंठ लाल निवासी कंदरौर ने बताया कि रात के समय वह दुकान बंद कर घर की ओर से जा रहा था। तभी दो व्यक्ति वहां पर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट करने के बाद उन्होंने उसकी जेब से 26 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर के बोल

उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...