दिव्यांग बच्ची के खाते से निकाली पैंशन, विभाग ने डाकपाल किया सस्पेंड

--Advertisement--

चम्बा, 6 अप्रैल – भूषण गूरूंग

चम्बाजिला के जुम्महार क्षेत्र में एक 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के खाते से पैंशन निकालने की शिकायत पर डाक विभाग ने संबंधित विभाग के डाकपाल को सस्पैंड कर दिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह ही डाक विभाग को बच्ची के खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत मिली थी। जिसपर डाक विभाग से पूर्व दिव्यांग बच्ची के परिजनों ने चाइल्ड लाइन और एसडीएम से भी इस बारे शिकायत की थी।

दिव्यांग बच्ची के पिता सोनू निवासी गांव मलेठी जुम्महार बाट ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी को पैंशन मिलती थी। जरूरत पड़ने पर बच्ची के खाते से पैंशन निकालते थे लेकिन बीते सप्ताह जब वह पैंशन निकालने के लिए डाकघर गए तो खाते से पैसे निकालने के बारे में जानकारी मिली।

इस बारे में संबंधित क्षेत्र के डाकपाल से पूछताछ की लेकिन कोई संतोजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि खाते से कितने पैसे निकाले जा चुके हैं इस बारे में पता नहीं चल पाया है। जिसकी जांच करने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार दिव्यांग के खाते में पैंशन जमा होने के कुछ दिनों के बाद नियमित पैंशन को निकाला गया है। शिकायत के बाद डाक विभाग ने इस बारे में आरंभिक जांच शुरू की दी तथा डाकपाल को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है।

उधर, दिव्यांग बच्ची के खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत के बाद लोगों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं चाइल्ड लाइन समन्वयक चम्बा कपिल शर्मा ने बताया कि इस बारे में चाइल्ड लाइन को शिकायत मिली थी, जिसके बाद परिजनों के संग मिलकर एसडीएम चम्बा से शिकायत करके मामले की जांच करने की मांग की गई है, ताकि दिव्यांग बच्ची के खाते से निकाली गई पैंशन की राशि को वसूल किया जा सके।

उधर, जिला डाक अधीक्षक चम्बा संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित क्षेत्र के डाकपाल को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। पैसे निकाले जाने की जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...