दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जेबीटी के 9 पदों की काउंसलिंग

--Advertisement--

धर्मशाला, 7 अगस्त – हिम खबर डेस्क

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जे.बी.टी के 9 अनारक्षित पदों को अनुबंध आधार पर बैच वाइज भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए काउंसलिंग 5 सितम्बर 2023 को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि काउसंलिंग प्रक्रिया में जिला कांगड़ा व अन्य जिलों के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में जेबीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2017 के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

वेबसाइट में उपलब्ध है आवेदन संबंधी जानकारी

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र, शैक्षिणिक योग्यता, बायोडाटा फार्म व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा स्थित धर्मशाला की वेबसाईट www.ddekangra.in पर उपल्बध है।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म इस कार्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-223155 पर किसी मी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रार्थी इस सन्दर्भ में अपने सभी प्रमाण पत्रों की सत्यता व वैद्यता जान लें। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी सम्बन्धित अभ्यर्थी की होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार तिथि के उपरान्त कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...