दिवाली से ठीक एक दिन पहले शराब तस्करी का भंडाफोड़, शराब की खेप के साथ जीप चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने फतेहपुर में शराब की 64 पेटी पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात्रि पुलिस ने मोच में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी की गई, तो शराब की 64 पेटी बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के तहत मुकाम मोच में एक पिकअप जीप (HP36-F-1160) से देसी शराब की 64 पेटियां बरामद की हैं। मामले में आरोपी अजय कुमार पुत्र जुल्फी राम निवासी होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना फतेहपुर में मामला संख्या 91/24 अधीन धारा 39(1) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत पंजीकृत कर लिया गया है तथा पिकअप को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मोच में होशियारपुर निवासी अजय कुमार से 64 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...