दिवाली पर शिमला में कैदियों की तीन दिवसीय उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की जेलों में कैदियों के उत्थान और उन्हें समाज से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इस सिलसिले में, दिवाली के मौके पर रोटरी क्लब के सहयोग से कारागार विभाग ने कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा ने किया।

संजीव रंजन ओझा ने कहा, “कैदियों के हुनर को जेल के भीतर तराशा जा रहा है और उन्हें समाज से जोड़ने के लिए विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं।” उन्होंने अपील की कि आम लोग सजायाफ्ता कैदियों का हौसला बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक उत्पाद खरीदें, ताकि उन्हें जेल के भीतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

यह प्रदर्शनी लोगों को कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके उत्थान में भी योगदान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...