दिवाली की रात मक्की के टंडों में लगी आग, मौके पर पहुंचकर बचाई लाखों की संपत्ति

--Advertisement--

दिवाली की रात मक्की के टंडों में लगी आग, मौके पर पहुंचकर बचाई लाखों की संपत्ति

ऊना – अमित शर्मा

वीरवार रात्रि जहां एक तरफ सभी लोग दीपावली का पर्व मना रहे थे वहीं बसदेहड़ा में मक्की के टंडों में आग लगने से यहां हजारों रुपए का नुक्सान हो गया।

यहां आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड ऊना की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को आगे फैलने से रोका। वहीं स्थानीय लोगों को भी जब यहां आग की घटना का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात्रि पटाखों से गांव बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 7 में जगतार सिंह के मक्की के टंडों में आग लग गई।

फायरब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक आग की इस घटना में जगतार सिंह का करीब 11 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं आग पर काबू पाकर यहां करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...