दिल्ली में पकड़े हेरोइन सरगना को पांच दिनों का और पुलिस रिमांड, एसपी कुल्लू बोले, जांच जारी

--Advertisement--

Image

कुल्लु

बीते दिनों दिल्ली में कुल्लू पुलिस द्वारा पकड़े गए हेरोइन के मुख्य सरगना को पांच दिनों के और पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सरगना के संपर्क में कितने लोग शामिल हैं, उनकी भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। हेरोइन के मुख्य सरगना को बीते सप्ताह पुलिस ने पकड़कर कुल्लू लाया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कुल्लू पुलिस ने फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से फिर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने हेरोइन के मुख्य आरोपी को फिर से रिमांड पर भेजने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस की एसआईटीयू टीम ने बीते सप्ताह दिल्ली में हेरोन के ठिकाने पर हाई रिस्क सोफिस्टिकैटेड ऑपरेशन किया और मौके पर मुख्य सरगना को पकड़ लिया गया। कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिले में हेरोइन, चिट्टा लाने की कोशिश में दो युवकों को दिनांक 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया और उनसे 55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और धारा 21 एनडीपीएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस हेरोइन का सप्लायर मुख्य सरगना दिल्ली में रहने वाला एक अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट का 38 वर्षीय नागरिक है, जिस को कुल्लू पुलिस की टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके घर पर रेड करके उससे 6.297 किलो हेरोइन और 362 ग्राम गांजा बरामद किया गया जो हेरोइन के गढ़ पर हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रेड है।

आरोपी को गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है। इस कंट्राबंड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ से ज्यादा है। पुलिस ने आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों का और पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...