दिल्ली जा रही HRTC की बस हरियाणा में हादसे का शिकार, चालक सहित 10 सवारियां घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हुई है।

सवारियों से भरी बस में 10 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह पांच बजे यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के जयसिंहपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान बहालगढ़ में जब बस फ्लाईओवर से गुजर रही थी तो आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी और फिर पीछे से आ रही एचआरटीसी बस उससे टकरा गई। इस घटना में ड्राइवर सहित 10 लोग घायल हुए हैं।

बस में सवार जयसिंहपुर के युवक सुनील ने बताया कि सुबह के पांच बज रहे थे और सभी सवारियां सोई हुई थी। इस दौरान अचानक हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि आगे चल रहे टिप्पर ने अचानक ब्रेक मारी थी और फिर चालक मौके से फरार हो गया। सुनील ने बताया कि हादसे में अन्य सवारियों को गुम चोटें लगी हैं लेकिन वह अपने अपने गंतव्य की ओर चले गए।

बस के कंडक्टर ने बताया कि ट्रक चालक की गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया।

घटना में उसे हल्की चोटें आई हैं लेकिन ड्राइवर के सिर और घुटने में चोट लगी है। बस में सवार एक अन्य महिला ने बताया कि उसके छोटे बच्चे की पीठ और सिर पर चोट लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...