दिल्ली जा रही वोल्वो बस से चरस बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हिम खबर – व्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने देर रात मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस (AR 01P-5027) में युवक से चरस पकड़ने में सफतला हासिल की है।

आरोपी की पहचान (26) पौरुष चौधरी पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी गांव माकड़ी डाकघर श्याना तहसील बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने अप्पर एक्साइज बैरियर दबाटा के समीप नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही एक वोल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका तो बस में सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

शक के आधार पर जब पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 310 ग्राम चरस बरामद हुई।

श्री नयना देवी जी के उपमंडल पुलिस अधिकारी विक्रांत बोंस्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...