दिन दिहाड़े एक घर से 12 तो दूसरे से छह लाख रुपये के आभूषण चोरी

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर के कौंसल गांव में चोरों ने दिन दिहाड़े लोक निर्माण विभाग में कार्यरत दो बेलदार के घर में सेंधमारी कर 18 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय दोनों परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्य से घर से बाहर थे। एक घर से 12 लाख और दूसरे से छह लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर की कार में गांव में घूम रहे तीन लोगों पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। 52 वर्षीय जगदीश चंद पुत्र चेत राम ने कहा कि वह और उसका छोटा बेटा पृर्थी पाल घास काटने गए थे और पत्नी पशुशाला में थी। घर पर कोई नही था।

बिखरा हुआ था कमरे का सामान

पत्नी व बेटा घर आए तो उनकी साली अनीता ने बताया कि कमरे की खिड़की खुली है। इसके बाद जगदीश चंद ने कमरे का ताला खोला तो गोदरेज की अलमारी व ट्रंक खुले थे।

इनमें सोने का मंगल सूत्र, कीटी सैट, दो जोडे कांटे, सोने के मलौरी, मांग टीका, सोने का क्लिप, छह सोने की अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की चेन, तीन जोड़े टाप्स व एक छोटा मंगलसूत्र था। इनकी कीमत 12 लाख रुपये है। कमरे में सामान भी बिखरा हुआ था।

यूपी नंबर की कार वालें तीन लोगों पर शक

वीरी सिंह पुत्र बेली राम के कमरे का ताला तोड़कर चोर एक सोने का किटी, दो जोड़ी कांटे, एक रानी हार, चार जोड़ी सोनी की बाली, चार सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, नथ, मांग टीका, एक क्लिप, चार चांदी के कड़े, चांदी की पायल, दो सोने की तिल्ली, बच्चों के चार जोड़ी सोने के कंगन चुराकर ले गएहैं।

इनकी कीमत छह लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो स्थानीय महिला रीना देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की बलेनो कार में तीन लोग गांव में घूम रहे थे।

डीएसपी कुलदीप धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...