दिन-दहाड़े स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश कर रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पंजाब के फगवाड़ा में एक युवक ने दिन दहाड़े हनुमान गढ़ी के निकट स्थित एक स्कूल से नाबालिग लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लोगों ने हालांकि युवक को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार वह लड़की को स्कूल से घर ले जाने आए थे और असहज महसूस करने पर वह निकट एक शौचालय में गए। इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की।

लड़की चिल्लाने लगी तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त दीपक कुमार के रूप में की गई है और उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...