दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत पांच पर FIR

--Advertisement--

Image

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

ऊना, 24 फरवरी – अमित शर्मा

थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव की नवविवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पति समेत ससुराल पक्ष दहेज प्रताड़ना को लेकर शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि मेरी शादी करीब एक साल पहले होशियारपुर के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व दोनों ननदों ने दहेज को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दहेज को लेकर दुर्व्यवहार करने लगे।

नवविवाहिता का आरोप है कि पति मुझसे जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने पर पति तलाक देने की धमकी देता था। ऐसे में नवविवाहिता ने चिंतपूर्णी पुलिस को शिकायत दी है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के अलावा ससुराल पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...