दहेज कम लाने पर पत्नी का किया उत्पीड़न, पति पर शराब पीकर पिटाई करने का आरोप; 4 लोगों पर मामला दर्ज

--Advertisement--

मजारा गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला, पति, सास, ससुर पर मामला दर्ज, पुलिस मामले की कर रही जांच

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल के ऊना जिले के मैहतपुर थाना के तहत पड़ते मजारा गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के नाम पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति रणजीत सिंह, ससुर संतोख सिंह, सास कुलविन्द्र कौर व अन्य दो महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 को उसकी शादी मजारा गांव के रणजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के नाम पर उसे परेशान करने लग पड़े। पति शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी पिटाई करता है।

ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की बात देहलां में अपनी माता को बताई। 25 मई को देहलां की पंचायत व मायका पक्ष के लोग मजारा गांव गए। वहां पर दोनों पंचायतों के सामने पति, सास व ससुर ने अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद जब देहलां की पंचायत व मायका पक्ष के लोग वापस चले गए तो पति, सास, ससुर व दो अन्य महिलाओं ने उसकी पिटाई की। वह जान बचाने के लिए एक वर्ष की बेटी को साथ लेकर मायके गांव देहलां पहुंची।

एएसपी सुरेन्द्र शर्मा के बोल

एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति रणजीत सिंह, ससुर संतोख सिंह, सास कुलविन्द्र कौर व अन्य दो महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...