दस साल बीत जाने के बाद भी मिनी सचिवालय ज्वाली के पास उलझनों के मकडज़ाल में फंसा खेल स्टेडियम

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन मिनी सचिवालय ज्वाली के पास निर्माणाधीन खेल स्टेडियम आजतक उलझनों के मकडज़ाल में उलझा हुआ है। 10 साल का समय बीत जाने के बाद खेल विभाग यह डिसाइड नहीं कर पाया है कि इसमें कितने कोर्ट बनेंगे।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार, खेल विभाग व प्रशासन भी कशमकश में हैं। हालांकि मंत्री चंद्र कुमार ने इस खेल स्टेडियम को लेकर कई बार प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों से बैठक भी की है परंतु नतीजा कुछ भी नहीं निकला है। अभी तक मैदान के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को भी नहीं हटाया गया है।

यह खेल स्टेडियम बजट व ड्राइंग के चक्कर में उलझ कर रह गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ज्वाली में 60 लाख रुपए का बजट आया था तथा खेल मैदान की खुदाई सहित डंगों के कार्य में करीबन 40 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। मौजूदा समय में खेल स्टेडियम ज्वाली डंपिंग साइट बनकर रह गया है।

खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, खेल मंत्री व कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि खेल स्टेडियम ज्वाली का निर्माण अतिशीघ्र करवाया जाए।

अधिशाषी अभियंता के बोल

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने कहा कि अभी तक खेल विभाग द्वारा फाइनल नहीं किया गया है कि कौन-कौन सी खेलों का कोर्ट बनेगा।

क्या बोले खेल अधिकारी

कार्यकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मनमोहन कुमार ने कहा कि खेल स्टेडियम में कितने कोर्ट बनेंगे, यह डिसाइड नहीं हो पाया है। इसमें जमीन की भी अड़चन पैदा हो रही है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बोल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि खेल स्टेडियम ज्वाली को बढिय़ा बनाया जाएगा तथा विभाग को इसके निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को एनओसी देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बजट भी मुहैया करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...