दलाईलामा की जासूसी कर रही थी चीनी महिला, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया स्केच, बढ़ाई सुरक्षा

--Advertisement--

Image

गया- नवीन चौहान

केंद्रीय एजेंसियों ने तथागत की तपोभूमि बिहार में गया जिले के बोधगया पहुंचे आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाईलामा के टीचिंग कार्यक्रम में चीनी महिला जासूस के पहुंचने की सूचना के बाद धर्मगुरू की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी जासूस महिला द्वारा बोधगया में धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी करने का इनपुट मिला है। इस सूचना के बाद दलाई लामा के आवासन स्थल एवं विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को भी पास निर्गत किया गया है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे हैं, उन्हें गहन जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। जिनके पास कार्यक्रम में जाने की अनुमति होगी वही प्रवेश कर सकेंगे।

कौर ने बताया कि चीनी जासूस महिला को लेकर सभी मोनेस्ट्री एवं होटलों में ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जांच की जा रही है। उक्त महिला की भी खोज जारी है। कहीं से भी किसी तरह की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जासूस का स्केच भी जारी किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें। उनकी सूचना पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...