दर्दनाक हादसा: हाथ में फटा मोबाइल फोन, बुजुर्ग महिला झुलसी; अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

हाथ में फटा मोबाइल फोन, बुजुर्ग महिला झुलसी; अस्पताल में भर्ती

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

धारटीधार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के हाथ में मोबाइल फोन फट गया। हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद महिला को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार चिया मम्याना निवासी मेहंदी देवी (67) चार्जिंग से अपना मोबाइल हटा रही थी।

इसी बीच अचानक आसमानी बिजली गिरने से उसका मोबाइल फट गया और चुनरी में भी आग लग गई। आग लगते ही महिला घबराकर फर्श पर जा गिरी, जिससे उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। उसके दाएं हाथ व गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं।

कढवाडी बागढ़त पंचायत उपप्रधान नरेश ठाकुर के बोल 

कढवाडी बागढ़त पंचायत के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। बुजुर्ग महिला की चुनरी में आग लगने से वह आग में झुलस गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...