दर्दनाक हादसा: स्कूटी व बस में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

जिला सोलन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बीते शनिवार को साधुपुल बस हादसे के घाव अभी भरे नहीं थे कि वीरवार को सोलन के चंबाघाट में कृषि विभाग के कार्यालय के पास एचआरटीसी बस व स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया।

व्यक्ति के शव को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। बता दे कि की मृतक की पहचान अर्की के समाना पारनु के रहने वाले 38 वर्षीय भूप राम के रूप में हुई है।

यह भी बता दे कि स्कूटी नम्बर एच पी 14 डी 01561 से सोलन की और आ रहा था वहीं यह बस भी रिकांगपिओ से चंडीगढ़ की और जा रही थी । घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। व पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

 

मौके पर पुलिस अधिकारी सीताराम ने बताया कि बस की तेजरफतारी घटना की वजह मानी जा रही है। पुलिस हर दृष्टि से जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि अर्की के समाना पारनु के रहने वाले भूप राम की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...