दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा, टीहरा-धर्मपुर सडक़ पर बांदल के पास पेश आया हादसा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

टीहरा-धर्मपुर सडक़ पर बांदल गांव के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। गुरुवार दोपहर के समय एक सीमेंट से भरा ट्रक दाड़लाघाट से क्षेत्र के घरभासड़ा गांव की ओर जा रहा था कि बांदल गांव के पास ट्रक लगभग 300 फुट नीचे खाई में जा गिरा, जिसमें चालक चंदन दाड़लाघाट को मामूली चोटें आई हैं।

गनीमत यह रही कि ट्रक के इतनी दूर गिरने के बाद भी चालक को ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं, जबकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वही सीमेंट भी इधर-उधर बिखर गया है।

गौरतलब है कि यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा डंगे का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण यहां बड़ी गाडिय़ों का निकलना आसान नहीं है, लेकिन ट्रक चालक द्वारा ट्रक को यहां से निकालने की कोशिश की गई और यह खाई में लुढक़ गया।

ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण इक_ा हो गए और घायल चालक को ट्रक से निकालकर सिविल अस्पताल टीहरा लाया गया जहां चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...