दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने पहले महिला रौंदी, मौके पर मौत, फिर स्कूटी-बाइक-कार से टक्कर, चार लोग घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना पंचरुखी के तहत गांव मनियाड़ा में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने यहां सड़क के किनारे एक दुकान पर सब्जी खरीद कर रही महिला को रौंद दिया। इसके बाद हादसे मंे महिला की मौत मौके पर ही हो गई।

वहीं, ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद पहले स्कूटी, बाइक और बाद में एक कार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो युवतियां और एक बाइक सवार घायल हो गया।

वह यहीं भी नहीं रुका और ट्रक को भगाने के चक्कर में सड़क पर ही ट्रक पलट गया। देखते ही देखते यहां अफरा-तफरी बन गया। हादसे के बाद सड़क पर करीब आधा घंटा यातायात जाम रहा।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान कमला देवी पत्नी साधु राम के तौर पर हुई है। घायलों में भावना पुत्री रविंद्र गांव भट्टपुरा पंचायत ठंडोल को प्राथमिक उपचार के बाद यहां से टांडा मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

वहीं, घायल अराध्या पुत्री डिंपल ठंडोल और बाइक सवार दलजीत कटोच निवासी गांव डूगनी पंचायत मलाहू स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। ट्रक ड्राइवर शिवम ठंडोल को भी टांडा रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के बोल

उधर, थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंच दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...