दर्दनाक हादसा: दिल्ली से दौलतपुर ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवती की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से दौलतपुर को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

युवती की पहचान नीरू ठाकुर पुत्री दविंद्र ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 7 हरवाल गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। हादसा सुबह आठ बजे के करीब पेश आया है।

युवती रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची, इसका अभी पुख्ता खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती सुबह ट्रैक की तरफ सैर करने के लिए गई हुई थी।

इसी बीच वह दिल्ली से दौलतपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...