दरेड़ में हिमस्खलन, मडग्रां नाले में आई बाढ़, फंसे वाहन

--Advertisement--

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने पुलिस जवानों की थपथपाई पीठ।

क़ुल्लू, 11 मई – अजय सूर्या

लाहौल-स्पीति में दरेड़ नाला व मडग्रां नाला में अचानक एवलांच आने से बाढ़ आ गई। जिस कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। हालांकि देर शाम तक मार्ग को बहाल किया गया, लेकिन वाहन कई घंटों तक फंसे रहे।

नाले में बाढ़ आने से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए। जिस कारण मार्ग यातायात के लिए कई घंटों तक अवरुद्ध रहा। ऐसे में दोनों तरफ 100 से ज्यादा वाहन फंसे रहे। इस दौरान कई यात्रियों को पुलिस व बचाव दल ने नाला आर-पार करवाया।

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और लोगों को नाले से सुरक्षित आर-पार करवाया, जबकि बीआरओ ने सड़क पर आए मलबे और पत्थर को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। शाम के समय मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।

लिहाजा, मार्ग में फंसे सभी वाहनों को अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को नाला पार करवाने में थाना प्रभारी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवान हंसराज, राजेश, सतपाल, रोहित व SPO अनिल ने अहम भूमिका निभाई। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने पुलिस जवानों की पीठ थपथपाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...