दरगेला पंचायत के स्कूल प्रांगण में आज कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

दरगेला, नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते रैत वलोक के अंतर्गत पड़ती दरगेला पंचायत के स्कूल प्रांगण में आज कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण का आयोजन ग्राम पंचायत दरगेला के प्रतिनिधियों द्वारा करवाया गया।

इस टीकाकरण में 45 बर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 की पहली डोज लगाई गई। इस टीकाकरण अभियान में 100 लोगों ने कोविड-19 की पहली डोज ली।

इस कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ वर्कर स्नेहलता, कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर सरिता ठाकुर, श्वेता, आशा वर्कर चंचला, आरती, मुकेश और डीपीई राकेश कुमार ने अपनी भागीदारी निभाई।

ग्राम पंचायत दरगेला की तरफ से पंचायत प्रधान भारती, उप-प्रधान संदीप कुमार, वार्ड सदस्य त्रिलोक इस आयोजन में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...