दफ्तरों में बैठकर योजनाएं बनाना आसान, पहाड़ों में जाकर लोगों की समस्याएं समझना ही असली चुनौती : किरेन रिजिजू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के तीसा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को लेकर अपना विजन सांझा करते हुए भावुक और प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों का वास्तविक विकास केवल कागजी योजनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने और संवेदनशीलता के साथ काम करने से संभव है।

रिजिजू ने कहा कि अक्सर नीति-निर्धारण बंद कमरों में होता है, जो वास्तविक परिस्थितियों से दूर हो सकता है। दफ्तरों में बैठकर योजनाएं बनाना आसान है, लेकिन पहाड़ों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझना ही असली चुनौती है। खुद को पहाड़ी बताते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की कठिनाइयों चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य को वे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकास का सही पैमाना फाइलों में दर्ज योजनाएं नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान है। पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्य से आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों में एक सड़क या अस्पताल की अहमियत वही समझ सकता है जिसने इन परिस्थितियों को करीब से देखा हो।

टनल निर्माण से पांगी घाटी को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

किरेन रिजिजू ने सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विशेष रूप से पांगी घाटी को आधुनिक सड़क नैटवर्क से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से राहत देने के लिए रणनीतिक टनल निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र सालभर देश के अन्य हिस्सों से जुड़ा रह सकेगा।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण और नए मार्गों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि परिवहन व्यवस्था अधिक सरल और सुरक्षित बन सके। बेहतर संपर्क सुविधाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी तेज होगी।

उन्होंने कहा कि यह आधारभूत ढांचा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और दुर्गम क्षेत्रों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...