थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ.

--Advertisement--

Image

ऊना (27 जनवरी)-

एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई।

विकास खंड बंगाणा के तहत 19 पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों व उप प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पंचायती राज एक्ट में प्रतिनिधियों को वित्तीय, प्रशासनिक व न्यायिक शक्तियां प्रदान की गई हैं। जल्द ही सभी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड बंगाणा की पंचायतों की पहली बैठक एक फरवरी को होगी, जिसमें प्रधान वार्ड पंचों को शपथ दिलाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...