त्रियूंड में ट्रैकिंग करने निकले तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी

--Advertisement--

दिल्ली के तीन युवक त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं।  

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता हो गए हैं। युवकों को रेस्क्यू करने के लिए मैक्लोडगंज पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम रवाना हो गई है।

बता दें कि लापता युवकों की एक महिला साथी ने दिल्ली से फोन पर मैक्लोडगंज पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया कि तीन युवक त्रियुंड ट्रैकिंग के लिए निकले थे। शनिवार तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे फंस गए हैं।

मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं।

लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। थाना प्रभारी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही युवकों का पता लगा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...