त्रियुंड में बर्फबारी के बीच फंसे 3 युवकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट त्रिउंड की ट्रैकिंग के लिए गए तीन लापता युवकों को पुलिस और सर्च टीम ने खोज लिया है. पुलिस इन्हें अपने साथ लेकर मैकलोडगंज थाने लेकर पहुंची है.

मैकलोडगंज थाना पुलिस को इन युवकों की महिला मित्र की ओर से जानकारी दी गई है. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें इनकी खोज के लिए निकली . तीन युवक दिल्ली से धर्मशाला आए थे और तीनों त्रियुंड की ओर चले गए थे.

युवकों की दोस्त चांदनी ने पुलिस को इनके लापता होने की जानकारी दी थी. तीनों युवकों की पहचान अमीष दुआ, अभिनव और अनमोल के रूप में हुई है. दो युवक उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर (रूद्रपुर) के रहने वाले हैं.

आपदा प्रंबंधन और पुलिस टीम की रेस्क्यू टीम इनकी तलाश में त्रियुंड के लिए रवाना हुई थी. जहां बाद में तीनों युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्होंने बाद में अपने परिवार वालों से भी मदद मांगी थी. दरअसल, त्रियुंड में ये लोग बर्फबारी के चलते फंस गए थे.

अब बिना अनुमति ट्रैंकिंग पर दर्ज होगा मामला

त्रिउंड में बिना अनुमति सैलानियों को चोर दरवाजों से ट्रैकिंग करना मंहगा पड़ेगा. जिला प्रशासन कांगड़ा ने गाइडलाइन जारी की हैं. त्रिउंड, करेरी डल लेक, हिमानी चामुंडा की चढ़ाई के लिए मनमर्जी नहीं चलेगी. मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...