त्योहारी सीजन में शराब की दुकानें करें बंद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष-प्रवक्ता की मांग

--Advertisement--

त्योहारी सीजन में शराब की दुकानें करें बंद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष-प्रवक्ता की मांग।

शिमला – नितिश पठानियां 

सोलन जिला के चायल में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद भाजपा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हंै। साथ ही यह मांग भी उठाई है कि त्योहारी सीजन पर प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद किया जाना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद एवं प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा देवभूमि में काली रात लेकर आया जिसने देवभूमि को शर्मसार किया है।

उनका कहना है कि जिला सोलन के चायल क्षेत्र में एक महिला अपने पति के साथ दशहरा मेला देखने के पश्चात गांव की ओर जा रही थी, वही जंगल में उसके पति को कुछ लोगों द्वारा महिला के वस्त्रों से बांधकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पर्यटक स्थलों से ऐसी घटना आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर ऐसी घटनाएं कांग्रेस के कार्यकाल में क्यों होती हैं यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है।

मुख्यमंत्री को स्वयं जनता के बीच आकर इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए व नैतिकता के आधार पर जिला के मंत्री धनीराम शांडिल को तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण, अन्यथा आंदोलन

भाजपा नेताओं का कहना है कि मेले-संस्कृतियों में महिलाओं को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसमें फेल हो रही है।

भाजपा ने कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दस महीने में जिस प्रकार कानून व्यवस्था की हालत खराब हो रही है। इस पर तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए अन्यथा राज्यपाल को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए संज्ञान लेना चाहिए।

अगर तुरंत स्पष्टीकरण नहीं आता है, तो हम एक बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी –...

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...