तेलेंगी गांव का खेम राज 4 फरवरी से लापता, बेटे ने जताई ये आशंका?

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 06 फरवरी – एस पी क्यूलो मथास

4 फरवरी से लापता खेम राज का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने अपने स्तर पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। खेमराज के पुत्र सुदर्शन ने रिकांगपिओ पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सुदर्शन ने बताया कि चार फरवरी को करीब दो बजे पिता खेमराज बैंक के काम से रिकांगपिओ गए थे। जिसके बाद वह घर वापिस नहीं लौटे, जबकि गाड़ी (HP 25A-2722) पावरी ठेके के समीप NH के किनारे क्षतिग्रस्त खड़ी है। वहीं गाड़ी की चाबी भी गाड़ी में ही है।

सुदर्शन ने कहा कि उन्हें पता चला कि 4 फरवरी की शाम को उसके पापा के साथ पूह गांव का एक अन्य व्यक्ति देखा गया था। उसे शक है कि उसके पिता को मारने की नियत से कहीं गायब कर दिया है।

सुदर्शन ने पुलिस से जल्द ही कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...