तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा सोलन जिले के नालागढ़ के रामशहर के तहत नंड में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बद्दी की एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाला युवक छुट्टी करने के बाद अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह नंड के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामशहर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...