तीसा-थनेई कोठी मार्ग से खाई में गिरी कार, सास-दामाद की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा-थनेई कोठी मार्ग पर हादसे में सास और दामाद की माैत हो गई। हादसे में महिला की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि कार चालक को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान देई पत्नी किशनचंद निवासी गांव लठरूंड और चालक खेमराज पुत्र देविचंद निवासी गांव थनेई के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में सास और दामाद बताए जा रहे हैं।

दोनों कार में सवार होकर गुरुवार शाम चार बजे थनेई कोठी की तरफ जा रहे थे, लेकिन, जुवारी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

आसपास के लोग कार को खाई में गिरता देख तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने घायलों को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें एंबुलेंस व निजी वाहन के जरिये तीसा अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल को प्राथमिक उपचार देकर चंबा रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...