तीसरे दिन छात्रों का प्रदर्शन जारी, पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड की NTPC परीक्षा रिजल्ट में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों का का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। 26 जनवरी के मौके पर कई जगह पर छात्रों ने ट्रेनों में आग लगा दी। बता दें कि इससे पहले कल पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,आरा, बक्सर में बवाल किया गया था और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन खड़ी हो गईं। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं आज गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलती ट्रेन पर जहां छात्रों ने जमकर पथराव किया. वहीं दूसरी ओर आक्रोशित छात्रों ने यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया, धू-धू कर जल रही ट्रेन की बोगियों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने वाली है।

इस दौरान छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया, लेकिन छात्र रह-रह कर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस की तरफ़ पत्थर भी फेंक रहे हैं। बता दें कि आज सुबह सुबह जहानाबाद में छात्रों ने पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को जहानाबाद स्टेशन पर रोककर उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर ही झंडा फहराया और राष्ट्रीय गान गाया। छात्रों का आरोप है कि रेलवे आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...