तीन महीने बाद कैबिनेट की बैठक आज, एनटीटी-पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर चर्चा संभव

--Advertisement--

सचिवालय में होगी मीटिंग, एनटीटी-पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर चर्चा संभव

शिमला – नितिश पठानियां

करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार सुबह सचिवालय में हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे के बाद यह बैठक करेंगे। इससे पहले मार्च के पहले हफ्ते में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई थी।

इस बार कैबिनेट की इस बैठक से प्रदेश के लोगों और युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। सभी प्रशासनिक सचिवों ने अपने-अपने मामले कैबिनेट में लगने के लिए भेजे हैं, लेकिन रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण एजेंडा नोट वापस नहीं आए थे। इसलिए अभी तक प्रशासनिक सचिवों को क्लियर नहीं है कि कौन सा मामला लगेगा, कौन सा नहीं?

उम्मीद है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रूल्स में फिर से बदलाव के लिए कैबिनेट चर्चा कर सकती है। कुल 1226 पदों को भरने के लिए इससे पहले दो बार नियमों में संशोधन हो चुका है, लेकिन अभी तक ये फाइनल नहीं हो पाए हैं।

दूसरी तरफ शिक्षा विभाग से भी प्री नर्सरी टीचर्स की भर्ती के लिए एक बार फिर एजेंडा नोट भेजा गया है। इसमें 6000 एनटीटी टीचर्स की भर्ती का प्रस्ताव दिया गया है। यह भर्ती आउटसोर्स पर करने का सुझाव है। अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है।

राजस्व विभाग की तरफ से भी एक एजेंडा नोट पटवारी के कैडर को स्टेट कैडर बनाने के लिए बनाया गया है, लेकिन अभी यह सबमिट नहीं हुआ था। राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत 4500 रुपए तीन महीने के चयनित महिलाओं के खाते में डाले हैं। इस योजना से संबंधित फीडबैक पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटों पर चुनाव की दृष्टिगत भी मंत्रिमंडल में चर्चा संभव है। 16वां वित्त आयोग हिमाचल के दौरे पर 23 जून को आ रहा है। 24 जून को होटल पीटरहॉफ में राज्य सरकार प्रेजेंटेशन देगी। इससे पहले हो रही मंत्रिमंडल की बैठक महत्त्वपूर्ण हो जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...