तीन दिवसीय 30वे बाल विज्ञान सम्मेलन का उप शिक्षा उपनिदेशक महेंद्र धीमान ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

आज नगरोटा सूरियां में स्तरीय तीन दिवसीय 30वां वाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ महिंदर धीमान जिला शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में किया गया ।

इस कार्यक्रम में पहुंचने पर बाहर से आए मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना गीत गाकर और मुख्य अतिथि ब गणमान्य व्यक्तियों दबारा दीप प्रज्वलित करके की गई।

उसके बाद स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और साथ ही स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिला भर के करीब 600 छात्र छात्राएं एवं 50 रिसोर्स पर्सन भाग ले रहे हैं जो कि नन्हे वैज्ञानिकों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन है।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में साइंस क्वीज, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, साइंस किट प्ले, मॉडल प्रदर्शनी आदि द्वारा बच्चे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

मुख्य अतिथि महिंदर धीमान ने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बढ़ चढ़ कर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया और सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और साथ ही सभी बच्चों से आव्हान किया की अनुशासन में रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग करें।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल, कमलेश धीमान, सुनील दत्त शर्मा एवं मुख्यध्यापक जीवन सिंह गुलेरिया, राकेश धीमान आदि उपस्थित थे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...